(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

बी.आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों ने बनाया सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का मॉडल






जालन्धर (अजय छाबड़ा):- सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के दूसरे वर्ष में पढ़ रहें विद्यार्थियों ने सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का मॉडल तैयार किया। यह मॉडल लवप्रीत सिंह, आंचल एवं गुरदीप सिंह द्वारा बनाया गया। इस मॉडल को बनाने का मुख्य मकसद बाहर से विजिट कर रहें लोगों को सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के कैंपस के प्रति मार्गदर्शन करना हैं। 

सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर की छात्रा आंचल ने कहा कि यह मॉडल सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का भौतिक भाग दिखाता है, इस के तैयार करना हमारे लिए प्रेक्टिकल शिक्षा थी। यह मॉडल लोगों एवं विद्यार्थियो के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। विद्यार्थी लवप्रीत सिंह ने कहा कि इस मॉडल के तैयार करने से उन्हें निर्माण की जानकारी प्राप्त हुई हैं। सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर की प्रमुखी डा. श्रुति कपूर ने कहा कि इस मॉडल को तैयार करने का मुख्य मकसद विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल शिक्षा मुहैया करवाना था। इस से विद्यार्थियों को डिज़ाइन की तकनीकों की जानकारी प्राप्त हुई। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने छात्रों को बधाई दी एवं विद्यार्थियों द्वारा बनाए मॉडल की सराहना की।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar