(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

इनोसैंट हार्ट्स में मनाया गया विश्व योग दिवस






जालन्धर (अजय छाबड़ा):-  बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट की अध्यक्षता में इनोसैंट हार्ट्स में आज 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया गया। इस योग शिविर में मैनेजमैंट, स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों तथा बच्चों ने बहुत उत्साह से हिस्सा लिया। इस अवसर पर योग के महत्त्व के बारे डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने बताते हुए कहा कि शारीरिक तथा मानसिक रूप से योग करना बहुत जरुरी है।

योग करवाने वाले इंस्ट्रक्टर ने सभी प्रकार के प्राणायाम करवाए। ओम बोलने पर सारा माहौल शुद्ध हो गया। उन्होंने बताया कि मन को स्थिर रखना, विचारों पर नियंत्रण रखना तथा शरीर में पॉजीटिव एनर्जी भरने के लिए योग करना उत्तम है। वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा ने बताया कि योग द्वारा हम कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। ध्यान योग करने से मन को शांति मिलती है तथा तनाव घटता है। उन्होंने बताया कि योग करने के लिए कोई उम्र, स्थान या समय निश्चित नहीं है। काोर-काोर से हंसने से फेफड़ों में खून का दौरा तेका होता है। कपालभाती तथा अनुलोम-विलोम जैसे आसन ऋषियों-मुनियों की देन हैं। जोर-जोर से ताली बजाने से हाथों में खून का दौरा तेज होता है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar