(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

बीएड एवं एमएड के परिणाम में सीटी के विद्यार्थियों ने किया नाम रोशन






सपना एवं रोहिनी ने 96.75 प्रतिशत अंक के साथ विश्वविद्यालय में हासिल किया प्रथम स्थान

जालन्धर (साहिल):- हर साल की तरह इस साल भी बीएड एवं एमएड के परिणाम में अच्छे अंक हासिल कर सीटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सपना एवं रोहिनी ने 96.75 प्रतिशत अंक हासिल कर एक मिसाल कायम की है। सपना एवं रोहिनी ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया हैं। रोहिनी एवं सपना सीटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड तीसरे स्मेस्टर की छात्राएं हैं जिन्होंने ने कढ़ी मेहनत के साथ विश्वविद्यालय में पहला स्थान हासिल किया हैं, वहीं बीएड तीसरे स्मेस्टर की हीना ने 95.5 प्रतिशत अंक हासिल कर छठा एवं बीएड पहले स्मेस्टर की हरप्रीत कौर ने 75.35 प्रतिशत अंक हासिल कर छठा स्थान हासिल किया।

वहीं एमएड पहले स्मेस्टर की चांदनी ने 76.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया, इसी के साथ 95 विद्यार्थियों में से बीएड तीसरे स्मेस्टर के 75 विद्यार्थियों ने डिटिंक्शन हासिल की व 24 से भी अधिक विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से भी अधिक अंक हासिल किए। साथ ही एमएड तीसरे स्मेस्टर में 18 विद्यार्थियों में से 12 छात्रों नेे 70 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त किए। इसी के साथ बीएड पहले स्मेस्टर के 9 छात्रों एवं एमएड पहले स्मेस्टर तीन छात्रों ने 70 प्रतिशत से भी अधिक अंक हासिल किए। इतना ही नहीं बीएड के 11 विद्यार्थियों ने पीएसटीईटी टैस्ट भी पास किया।
सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar