(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

जी॰ डी॰गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर में ‘समर कैंप’ का शुभारंभ  






जालन्धर (अजय छाबड़ा):-  जून महीने की छुट्टियों का सही उपयोग करते हुए और अपने विद्यार्थियों की भीतरी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आज जी॰ डी॰ गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर ने अकादमिक डायरेक्ट रंजीत भाटिया की अध्यक्षता में समर कैंप का शुभारंभ किया। सोलह  दिन तक चलने वाले इस कैंप में विद्यार्थियों की प्रतिभाओं अलग-अलग गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। इस कैम्प में अपने विद्यालय के अतिरिक्त दूसरे विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।  

इस कैंप में विद्यार्थी प्रशिक्षकों की देख-रेख में अपने भीतर छिपी विभिन्न कलाओं को विकसित करने के सफल प्रयास करेंगे। इस कैंप मैं विद्यार्थियों की रुचिनुसार डांस क्लास, आर्ट व पेंटिंग क्लास, कुकिंग क्लास, योगा क्लास, कंप्यूटर क्लास, भाषा प्रशिक्षण, थिएटर क्लास, ड्रामेटिक क्लास के साथ-साथ पेर्सनेलिटी डेव्लपमेंट क्लास एवं रेमीडियल क्लास की भी विशेष रूप से व्यवस्था की गई है।

विद्यार्थियों के पहले दिन के उत्साहपूर्ण कार्य को देखते हुए विद्यालय के चेयरमैन टी॰ डी॰ दुआ ने सभी विद्यार्थियों की खूब सराहना की। विद्यालय की अकादमिक डायरेक्ट श्रीमती रंजीत भाटिया ने भी अपनी ओर से इस कैंप में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि सभी विद्यार्थी अपने समय का सही उपयोग करते हुए अपने भीतर छिपीं कलाओं को निखारने में जरूर सफल होंगे। अंत में उन्हों ने उन सभी अभिभावकों का भी धन्यवाद किया जिन्हों ने अपने बच्चों को इस कैंप में आने के लिए प्रेरित किया।    

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar