(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

के.एम.वी. की एनएसएस यूनिट के द्वारा नो तंबाकू दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन






जालन्धर (अजय छाबड़ा):-  भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनामस कालेज, जालंधर के एन.एस.एस. विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए नो तंबाकू डे के उपलक्ष्य में स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनमें लगभग 8० छात्राओं ने बहुत ही जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विजयी छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उदेश्शय छात्राओं को सामाजिक बुराईयों के प्रति सचेत तथा जागरुक करना है ताकि एक सुरक्षित और सेहतमंद समाज का सृजन किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर हमारी नौजवान पीढ़ी नशाग्रस्त रहेगी तो हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा क्योंकि युवा वर्ग हमारे देश का भविष्य है। इसलिए युवाओं का कत्र्तव्य है कि वे खुद भी नशा करें और अन्य लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रोत्साहित कर देश के विकास में योगदान दे। आशिमा साहनी (अध्यक्ष, पालिटिकल साइंस विभाग), आनंद प्रभा, रजनी मरवाहा, रमनप्रीत एवं प्राध्यापिकाएं इस अवसर पर उपस्थित रहीं। आयोजित करवाई गई प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे :- स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बलजोत कौर ने पहला, गुरदेव कौर ने दूसरा, व मुस्कानदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मनमीत ने पहला, अमनप्रीत ने दूसरा व मनराज कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में पल्लवी ठाकुर ने पहला, महकदीप ने दूसरा व जसप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar