(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

इनोसैंट हार्ट्स में गायन प्रतियोगिता आयोजित






जालन्धर (अजय छाबड़ा):- इनोसैंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन माडल टाऊन और रायल वल्र्ड स्कूल में गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता केवल ग्याहरवीं और बाहरवीं कक्षा के लिए था जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने गीतों का खूब आनंद उठाया और तालियां बजा कर गायकों का उत्साह बढ़ाया। मंच संचालन एक्टिविटी इंचार्ज अंबिका पचरीजा ने किया। इस प्रतियोगिता में बाहरवीं सी-2 की वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्याहरवीं सी-1 की कीर्ति दूसरे और बाहरवीं सी-2 की आस्था तीसरे स्थान पर रहीं। बाहरवीं सी-2 के दीमांशू को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका संगीत विभाग के प्रमुख किरण और अश्वनी ने निभाई। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र श्रीमती अंबिका और अमित्तव ने प्रदान किए। रायल वल्र्ड में करकमलजोत सिंह पहले, प्रभसिमरत कौर दूसरे और राधा तीसरे स्थान पर रहे। मीनाक्षी ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar