(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

इनोसैंट हार्ट्स में लिटरेरी फोरम के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में लिया भाग






जालन्धर (अजय छाबड़ा):-  इनोसैंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैन्ट-जंडियाला रोड व रॉयल वर्ल्ड ब्रांच में लिटरेरी फोरम में चयनित बच्चों से विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। 7वीं व 8वीं कक्षा के बच्चोंं से ‘दूरसंचार दिवस’ के अवसर पर ‘विश्व दूरसंचार एवं सूचना दिवस’ विषय पर क्विज़ प्रतियोगिता करवाई गई्र, जिसमेंं जी.एम.टी. का नेहरू सदन (नमन, राशि, हर्षिल, प्राची) पहले स्थान पर रहा। लोहारां मेंं भी नेहरू सदन (अदिति, यशमिन, अर्चिता, पुनीत), रॉयल वल्र्ड मेंं टैरेसा सदन (नूरप्रीत, दमन, दीक्षा, साक्षी) पहले स्थान पर रहे। कक्षा 9वीं व 10वीं में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। 9वीं कक्षा में भाषण प्रतियोगिता का विषय था - ‘शुड कम्प्यूटर रिप्लेस टीचजऱ्?’ एवं 10वीं कक्षा में विषय दिया गया- ‘शुड कैरियर च्वायसिस बी मेड बेस्ड ऑन अकैडमिक स्कोजऱ् ओर इंटरैस्ट एरिया?’ बच्चोंं ने इन विषयों के पक्ष व विपक्ष में अपने विचार पेश किए। ग्रीन मॉडल टाऊन की वंशिका (टैरेसा सदन), लोहारां की अक्षिता (नेहरू सदन), रॉयल वल्र्ड की मनप्रीत (सभी 9वीं कक्षा) ने पहला स्थान हासिल किया। 10वीं कक्षा में करवाई गई प्रतियोगिता में जी.एम.टी. की भव्या खोसला (टैरेसा सदन), लोहारां की भूमिका (नेहरू सदन) पहले स्थान पर रहे। ‘अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस’ के अवसर पर भी 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की ग्रुप डिस्कशन करवाई गई, जिसका विषय था- ‘लाइफ विद इंटरनैट एंड विदाउट इंटरनैट’। जिसमेंं नेहरू सदन के गुरतेज व टैगोर सदन के कृष मलिक (जी.एम.टी.), सरोजिनी सदन की मेघना (लोहारां) व नेहरू सदन की कृष्णा (रायल वर्ल्ड) पहले स्थान पर रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar