(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

के.एम.वी. का सुप्रसिद्ध तथा बेहद प्रतीक्षित बहुरंगी फैशन फिएस्टा सुकृति-24 31-03-2024 को होगा आयोजित | के.एम.वी. की छात्राओं ने भारत में साइकोलॉजी के क्षेत्र में रोजगार की अवसरों के बारे में जाना | वरुनिधि कोचिंग अकादमी में किया गया एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी 2023–2024 का आयोजन | संस्कृति केएमवी स्कूल मे वार्षिक परीक्षा परिणाम सत्र 2023-24 | डीएवी कॉलेज जालंधर में रोजगार कौशल पर चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन |

जिलाधीश की तरफ से जिला प्रशासकी कम्प्लेक्स में एम.सी.एम.सी का अचानक दौरा






जालंधर (मोहित):- जिलाधीश जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने आज जिला प्रशासकी कम्प्लेक्स में स्थापित किये गए मीडिया सरटीफिकेशन और मोनिटरिंग सेल (एम.सी.एम.सी) का अचानक दौरा करके वहां चल रहे काम का जायजा लिया। इस दौरान में जिलाधीश ने एम.सी.एम.सी में तैनात स्टाफ से विचार विमर्श किया और उन से सही और पारदर्शी ढंग से शाहकोट उप चुनाव करवाने के लिए निभाई जा रही ड्यूटी की जानकारी के लिए। उन्होंने कहा कि एम.सी.एम.सी को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिकस मीडिया में छिपे हुए या प्रसारन होने वाली पैड न्यूज और पर कडी नजर रखनी चाहिए और साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से एम.सी.एम.सी के सदस्यों को एक जरूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एम.सी.एम.सी के उम्मीदवारों के द्वारा प्रकाशित विज्ञापनों और पैड न्यूज पर नजर रखेगी वहीं साथ ही साथ प्रकासित होने वाले विज्ञापनों से सम्बन्धित सर्टिफिकेट जारी करने की जिम्मेदारी भी एम.सी.एम.सी के पास है। उन्होंने कहा कि एम.सी.एम.सी किसी भी उम्मीदवारों की तरफ से मीडिया पर ख़र्च किये जा रहे पैसे पर भी पूरी निगरानी रखेगी। उन्होंने कहा कि इस काम को सही ढंग से पूरा करने के लिए एम.सी.एम.सी के हर कर्मचारी को पूरी तरह से सचेत रहना पडेगा। यह एक बहुत ही बडी जिम्मेदारी है जिसको एम.सी.एम.सी के सदस्यों की तरफ से बहुत ही सही और पारदर्शी ढंग से पूरा करना पड़ेगा।  एम.सी.एम.सी ने जालंधर में हमेशा काम के प्रति बढिय़ा प्रर्दशन दिखाया है और उन को आशा है कि इस बार भी एम.सी.एम.सी अपनी इस शानदार रिवायत को बरकरार रखेगी।  

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar