(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फंडामेंटल ऑफ न्यू रिसर्च मेथड्स पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | चन्नी के पिछले दुष्कर्म लोकसभा चुनाव में कर रहे हैं उनका पीछा: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित |

डिप्स करोलबाग में एक्सटैपरी प्रतियोगिता करवाई






जालंधर (मोहित):- डिप्स करोलबाग में इंटर हाउस एक्सटैपरी(मौखिक कौशल) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों सदनों के छटी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को ऑन द स्पाट विभिन्न विषयों जैसे जीवन में शिक्षा का महत्व, यदि मैं प्रधान मंत्री होता, आवश्यक्ता अविष्कार की जननी, नीम हकीम खतरा ए जान, यदि आप अदृश्य हो जाए, बच्चों को कौन से अधिकार दिए गाएं और क्यों? , विज्ञान के लाभ तथा हानियां आदि दिए गए। जिनपर उन्हें सोचने के लिए एक मिन्ट का समय दिया गया । विद्यार्थियों ने इन विषयों पर अपनी मौखिक अभिव्यक्ति के माध्यम से अपनी नवीन सोच को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। इस गतिविधि को करवाने का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों के मौखिक कौशल तथा विचारों का विकास करते हुए उनकी नवीन सोच को सबके समक्ष प्रस्तुत करना था। इस प्रतियोगिता की अध्याक्षता स्कूल के वाईस प्रिंसीपल राजेश ने की। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली आईवरी सदन की मान्या, प्रियांका को प्रथम, पर्ल सदन की जसलीन को दूसरा, देकरक पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के वाइस प्रिंसीपल सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा कहा कि यह प्रतियोगिता डिप्स चेन के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह के दिशा निर्देशानुसार आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के विकास को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम करवाते रहेंगे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar