(Date : 18/April/2424)

(Date : 18/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

चुनाव डयूटी से गैर उपस्थित स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी- जिला चुनाव अधिकारी






आभ्यास प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी-जिला चुनाव अधिकारी  

जालन्धर (अजय छाबड़ा):-  शाहकोट उप चुनाव को देखते हुए आने वाले रविवार को रिहर्सल के अवसर पर पोलिंग स्टाफ की 100 प्रतिशत उपस्थित को सुनिश्चित बनाने के लिए वीडियोग्राफी करवाई जायेगी। जिला चुनाव अधिकारी जालन्धर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने आधिकारियों को कहा कि रविवार को होने वाली रिहर्सल की वीडियोग्राफी को सुनिश्चित किया जाये।

आधिकारियों से बातचीत करते हुए जिलाधीश ने कहा कि पोलिंग स्टाफ की गैर -उपस्थित को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जायेगा। उन्होने आधिकारियों को कहा कि रिहर्सल वाले स्थानों पर पोलिंग स्टाफ की उपस्थित की वीडियोग्राफी के लिए जरूरत अनुसार वीडियोग्राफर लगाए जायेंगे। वीडियोग्राफरों की तरफ से रिहर्सल में होने वाली हर गतिविधियों को रिकार्ड किया जायेगा।  वीडियोग्राफी के द्वारा पोलिंग स्टाफ की उपस्थित के अतिरिक्त निजी तौर पर उपस्थित को इस अवसर पर लगाई गई टीमों की तरफ से सुनिश्चित किया जायेगा। वह खुद रिहर्सल वाले स्थानों का दौरा करके पोलिंग स्टाफ की उपस्थित को चैक करेंगे। उन्होने आधिकारियों को कहा कि जो पोलिंग स्टाफ ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होगा उस के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी।

इस तरह उन्होने कहा कि रिहर्सल के दौरान किसी तरह की अनुशासनहीणता को भी सहन नहीं किया जायेगा। कर्मचारियों की तरफ से इस राष्ट्रीय सेवा को निभाने में दिखाई गई किसी भी तरह की लापरवाही को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar