(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

जिला भाजपा ने सांसद सुशील रिंकू के पारिवारिक सदस्यों की किया सम्मान | भाजपा का पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने पर स्वागत--सुशील शर्मा | डीएवी कॉलेज जालंधर में आधुनिक नारी के सामाजिक संदर्भ विषय पर विचार चर्चा आयोजित | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में वार लिटरेचर पर पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन | एच.एम.वी. ने करवाई मैटलैब टूल्स पर वर्कशाप |

के.एम.वी. में समर कैंप हुआ सफलतापूर्वक संपन्न






जालंधर (अजय छाबड़ा):- भारत की विरासत संस्था-कन्या महाविद्यालय, आटोनामस कालेज जालन्धर के द्वारा 1-05-2018 से 15-05-2018 तक आयोजित निशुल्क समर कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने स्पोकन इंगिलश, आई.टी. स्किल्का तथा ब्यूटी केयर की कक्षाओं द्वारा दिलचस्प ढंग से जानकारी हासिल की। स्पोकन इंगिलश की कक्षाओं के द्वारा विद्यार्थियों को रोल प्ले विधि, पिक्चर कंपोकाीशन तथा सिचुएशनल टीचिंग द्वारा कम्यूनिकेशन स्किल्का की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ अंग्रेकाी भाषा की व्याकरण के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही आई.टी. स्किल्का की कक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों ने कंप्यूटर तथा इंटरनेट से जुड़ी हुई मूल धारणाओं को रुचिपूर्वक समझा। इसके अलावा ब्यूटी केयर की कक्षाओं में विद्यार्थियों ने सौंदर्य को बढ़ाने को बरकरार रखने वाले कई महत्वपूर्ण नुस्खों के बारे में जाना। वर्णननीय है कि समर कैंप के दूसरे बैच का आयोजन विद्यालय द्वारा 1-06-2018 से 14-06-2018 तक किया जाएगा। इस कैंप के दौरान विद्यार्थियों को ब्यूटी केयर, डांस तथा आर्ट एंड क्राफ्ट के साथ-साथ आई.टी. स्किल्का की जानकारी भी निशुल्क प्रदान की जाएगी। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस कैंप के सफल आयोजन पर सीमा जैन तथा परमिंदर कौर के साथ-साथ समर कैंप की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar