(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

जिला भाजपा ने सांसद सुशील रिंकू के पारिवारिक सदस्यों की किया सम्मान | भाजपा का पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने पर स्वागत--सुशील शर्मा | डीएवी कॉलेज जालंधर में आधुनिक नारी के सामाजिक संदर्भ विषय पर विचार चर्चा आयोजित | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में वार लिटरेचर पर पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन | एच.एम.वी. ने करवाई मैटलैब टूल्स पर वर्कशाप |

डिप्स सूरानुस्सी में इंवैस्टिचर सैरेमनी आयोजित






कनिष्क हैडब्वाय तथा रूपिंदर हैड गर्ल चयनित

जालंधर (मोहित):- डिप्स सूरानुस्सी में प्रधानाचार्य बेला कपूर की अध्याक्षता में स्टूडैंट्स काऊंसलिंग का चुनाव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें स्टूडैंट्स की विभिन्न कमेटियों का गठन करते हुए उन्हें उनका दायित्व सौंपा गया। इस दौरान सभी आफिस बीयरर्स को उनकी जि़म्मेदारी देकर उसी बाखूबी निभाने का संकल्प दिलवाया गया। स्टूडैंस्ट की गठित कमेटी से कनिष्क को हैड ब्वाय तथा रूपिंदर को हैड गर्ल चयनित किया गया। इसी के साथ हाऊस के पद के लिए राहुल, जपनूर संयम तथा खुशबू को चयनित किया गया। इसके अतिरिक्त चारों सदनों के वाईस स्चोर्टस कैप्टन के लिए नवनीत, सौहा, सैजल तथा तान्या को स्पोर्टस कैप्टन, के लिए सरस्वती तथा हर्ष को चयनित किया गया। सैरेमनी में सभी चयनित विद्यार्थियोंको सैशे व बैज लगाए गए। चुनावों में चयनित सभी स्टूडैंट्स को प्रिंसीपल ने बधाई दी तथा सैशन 2018-19 के कार्यभार से अवगत करवाते हुए अपने कार्य को सुचारू ढंग से करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डिप्स चेन के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह, सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी को बधाई देते हुए नए सैशन की शुभकामनाएं दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar