(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

डीएवी कॉलेज जालंधर के ईको क्लब ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम ईएमसीओ का आयोजन किया | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विदाई समारोह शुभशीष 2024 का आयोजन किया गया | एच ऍम वी के सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फंडामेंटल ऑफ न्यू रिसर्च मेथड्स पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | चन्नी के पिछले दुष्कर्म लोकसभा चुनाव में कर रहे हैं उनका पीछा: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी |

डीएवी कॉलेज के गणित विभाग की प्रोफेसर भारती खन्ना ने 134 रैंक के साथ यूजीसी नेट की परीक्षा पास की






जालंधर (मोहित):- एक कॉलेज की बेहतरीन टीचिंग की पहचान होती है यूजीसी पास प्रोफेसर। अभी अभी आए यूजीसी परीक्षा परिणाम में कॉलेज के गणित विभाग की प्रोफेसर भारती खन्ना ने बेहतरीन अंक हासिल करते हुए यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर ली। भारती इसी कॉलेज के गणित विभाग की छात्रा भी रही हैं और तब भी वो हमेशा यूनिवर्सिटी मेरिट होल्डर ही रही थी।

अपनी सफलता पर बोलते हुए प्रोफेसर भारती ने कहा कि सफलता पाने के लिए आपको अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहना पड़ता है और पूरी तैयारी करनी पड़ती है, जिसके बिना आप सफलता हासिल नहीं कर सकते। अच्छी तैयारी के लिए आपको अपने सिलेबस के कमजोर पक्षों को और ध्यान से पढ़ना चाहिए ताकि आप उसे अपना मजबूत पक्ष बना सके। हर प्रश्न को अपने मन में अच्छे से बिठा लेना चाहिए। एक ही प्रश्न पर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। और रट कर नहीं समझ कर प्रश्नपत्र हल करना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि यूजीसी की परीक्षा बहुत पेचीदा होती है, एवम इसमें समय बहुत मायने रखता है। परीक्षा के दौरान एक एक सेकंड महत्वपूर्ण होता है। परीक्षा की तैयारी के लिए एनसीआरटी की किताबें बहुत लाभदायक होती हैं, जिससे आप हर प्रश्न की जानकारी अच्छे से ले सकते हैं। परीक्षा के लिए हर प्रश्न की सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। आधी अधूरी जानकारी आपको सफलता नहीं दिला सकती। इसके इलावा मार्किट में परीक्षा की तैयारी के लिए और भी बहुत सी किताबें उपलब्ध हैं, उनको भी जरूर पढ़ना चाहिए।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस. के. अरोड़ा, गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार अग्रवाल, डा. पूनम शर्मा, डा. एस. के. तुली, प्रो.राजेश पराशर एवम गणित विभाग के अन्य सभी प्रोफेसरों ने प्रो.भारती को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar