(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

डिप्स उग्गी में सुलेख प्रतियोगिता आयोजित






रितिका, अरमान, गगनजोत तथा मन्नत विजेता रहे

जालंधर (मोहित): डिप्स स्कूल उग्गी में स्कूल प्रिंसीपल विनीता चड्डा के दिशा निर्देशानुसार सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम से लेकर तीसरी ,कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने सुंदर लेखन द्वारा अपनी लिखित कला का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की लिखावट को सुंदर बनाने के उदेश्य को मुख्य रखते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में सबसे सुंदर सुलेख लिखने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता दौरान कक्षा प्रथम ए के अरमान शर्मा ने प्रथम स्थान, व गगनजोत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा प्रथम बपी की जैसमीन कौर ने प्रथम स्थान तथारिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में दूसरी कक्षा में रितिका एंन मन्नत मे प्रथम स्थान, अनमोल तथा सिमर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम तथा द्वितिय आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल की प्रिंसीपल ने बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों कुच कर दिखाने की इच्छा शक्ति को पैदा करते है जो उनके लिए भविष्य में सहायक सिद्ध होती है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar