(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे | सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने विद्यार्थी संघर्ष मोर्चा के सहयोग से एक घोषणा पत्र और निबंध लेखन प्रतियोगिता | संस्कृति केएमवी स्कूल ने जेईई (मुख्य) 2024 में अभूतपूर्व सफलता हासिल की | डीएवी कॉलेज जालंधर के ईको क्लब ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम ईएमसीओ का आयोजन किया | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विदाई समारोह शुभशीष 2024 का आयोजन किया गया |

के.एम.वी.में क्रिएटिव राईटिंग कंपीटीशन आयोजित 






जालंधर (अजय छाबड़ा):- भारत की विरासत संस्था-कन्या महाविद्यालय, आटोनामस कालेज जालन्धर की इंगलिश लिटरेरी सोसाइटी द्वारा पोस्ट ग्रैज्यूएट डिपार्टमैंट आफ इंगलिश द्वारा नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उदेश्शय से क्रिएटिव राइटिंग कंपीटीशन आयोजित किया गया। इस  प्रतियोगिता में कालेज के सभी विभागों की छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में ब्यूटी, ड्रीम, अवर प्लैनट अर्थ व देश भक्ति विषयों पर कविता लेखन, दैट इन्सीटेंड चेंजड माइ लाईफ, द डे आई ओवरकेम फिअर, वन मेअ स्माईल एण्ड स्माईल एण्ड यैट बी अ वीलेन और होम सस्टेंस लाईफ विषयों पर स्टोरी राईटिंग आयोजित की गई। इस कविता लेखन में रीशिका सोंधी (बीकाम, समैस्टर चौथा) व श्रुति शर्मा (बी.ए. समैस्टर दूसरा) ने संयुक्त रुप से पहला स्थान, अंशिका राणा (बी.ए. आर्नस स्कूल इन इंगलिश  समैस्टर छठा) और अमनदीप सैनी (बी.ए. आर्नस स्कूल इन इंगलिश समैस्टर छठा) ने संयुक्त रुप से दूसरा और मीनाक्षी सैनी (बी.एस.सी. नान मैडीकल समैस्टर चौथा व पवनप्रीत कौर (बी.ए. समैस्टर चौथा) ने संयुक्त रुप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्टोरी राईटिंग प्रतियोगिता में उमंग अरोड़ा (बी.ए. समैस्टर छठा) व अनुष्का ठाकुर (बी.ए. आर्नस स्कूल इन इंगलिश समैस्टर छठा) ने संयुक्त रुप से पहला, सलोनी कोहली, (बी.ए. समैस्टर चौथा), प्रिया कौशल (बी.ए. समैस्टर दूसरा) व इश्मन बरार (बी.ए. समैस्टर चौथा) ने संयुक्त रुप से दूसरा स्थान प्राप्त किया और तानिया विज (बी.एस.सी. होम साईंस समैस्टर छठा) और तवलीन कौर (पीजीडीसीए) ने संयुक्त रुप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही रिंकल बीएससी मैडीकल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में कालेज प्राचार्या प्रोफैसर अतिमा शर्मा द्विवेदी व अंग्रेजी विभागाध्यक्षा श्रीमति सीमा जैन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कालेज प्राचार्या ने विजेताओं को अपनी रचनात्मकता से समाज के विकास में भागीदार बनने के लिए भी प्रेरित किया।  

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar