(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज का पी.एस.ई.बी 10वीं के परिणाम रहा शानदार






जालंधर (अजय छाबड़ा):- पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा घोषित किये गए 10वीं कक्षा के वार्षिक परिणामों में सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज फ्रेंड्स कॉलोनी के परिणाम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शत-प्रतिशत और शानदार रहे। छात्रों हरविंदर सिंह ने 82% अंक प्राप्त कर संस्था में पहला स्थान, जशनदीप सिंह ने 81% अंकों के साथ दूसरा स्थान, हरमीत कौर ने 78% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया और मानसी ने 76%, केशव ने 75% अंक प्राप्त किये। इसके साथ ही संस्था के 18 छात्रों ने 70% से अधिक और 12 छात्रों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किये। प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों को शिक्षा के लिए संस्था द्वारा हर तरह की सहूलत दी जाती है ताकि छात्रों का भविष्य उज्जवल हो सके और इस शत-प्रतिशत परिणामों का श्रेय स्टाफ मेंबर्ज़ और छात्रों की मेहनत जाता है। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने स्टाफ मेंबर्ज़ और छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें आगे भी ऐसे ही मेहनत कर संस्था का नाम चमकाने को कहा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar