(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

जी॰डी॰ गोयंका के विद्यार्थियों ने लहराया जीत का परचम






जालंधर (अजय छाबड़ा):- खेल व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थी जीवन में तो इसका महत्तव  और भी बढ़ जाता है क्योंकि इसी समय विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार खेलों में हिस्सा लेकर अपने आने वाले समय में उस खेल में निपुणता हासिल कर अपने सपने साकार कर सकता है। विद्यालय ने अपने विद्यार्थियों की खेलों के प्रति  रुचि को ध्यान में रखते हुए अकेडमिक डायरेक्टर रंजीत भाटिया की अध्यक्षता में उन्हें सी॰के॰सी॰ पंजाब स्टेट क्राटे चैंपियनशिप 2018 की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा। इस प्रतियोगिता का आयोजन कोबरा क्राटे सेंटर जालंधर द्वारा होटल आदर्श पैलस कपूरथला चौक जालंधर में किया गया ।  

इस प्रतियोगिता में जालंधर जोन के लगभग 40 स्कूलों के अनेकों प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विदयालय की तरफ से कुमार निशांत, दिलजीत, प्रिंस और शौर्यवीर ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंत में कुमार प्रिंस रजत पदक, निशांत व शौर्यवीर कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल रहे। इन सभी की सफलता पर खुश होते हुए विदयालय के चेयरमेन टी॰ डी॰ दुआ ने इन्हें बधाई दी। विदयालय की अकेडमिक  डायरेक्टर श्रीमति रंजीत भाटिया ने भी इन बच्चों की सफलता पर खुश होते हुए विद्यार्थियों के साथ-साथ क्राटे कोच जितेंद्र कुमार को भी बधाई दी और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी विद्यार्थी खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए विदयालय का नाम रोशन करते रहेंगे।       

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar