(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

डिप्स सूरानुस्सी में मनाया कोल माइनर डे






जालंधर (मोहित):- डिप्स स्कूल सूरानुस्सी के प्रांगण में वर्ल्ड कोल माइनर डे मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों को कोल के जीवन में महत्ता व कोल के श्रमिकों के जोखिम के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया करवाई गई। इस बाबात ग्यारवीं तथा 12वीं के विद्यार्थियों जो जानकारी देते हुए साईंस अध्यापिका नवनीत ने बताया कि कोल मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। रोजाना की जिंदगी में यह हमें कई प्रकार की सुविधाए प्रदान करता है। कोल हमें रोजाना में प्रयोग की जाने वाली 56 प्रतिशत बिजली प्रदान करता है। पृथ्वी पर यह सबसे उत्तम एनर्जी सेविंग माध्यम है। इसी के साथ विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल के द्वारा वातावरण में सल्फर, नाईट्रोकान, कार्बनडाईआक्साईड की मात्रा अधिक होने से होने वाली बिमारियों से भी अवगत करवाया गया। छात्रों को कोल माईनर में कार्य करने वाले लोगों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि वह लोग अपने जान को हथेली पर रखकर कार्य करते हैं क्यों कि कोल की खुदाई में कई बार लोगों को जान का खतरा रहता है। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल बेला कपूर ने सभी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि जिस देस के पास जितना कोल है वह उतना ही विकसित है क्यों कि कोल से ही न्यूकलिय पावर पैदा की जाती है। इसी के साथ साथ अन्य एेसी कई प्रकार के सोर्स है जो कोल के माध्यम से ही किये जाते है। उन्होंने सभी को भविष्य में इस प्रकृतिक उर्जा का सही ढंग से सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर साईंस विभाग के सभी अध्यापक उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar