(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर सदन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर (मोहित) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर सदन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन के दो-दो विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय च्फलावर इन डेकारटज् था। बच्चों को एक घंटे का समय दिया गया जिसमें बच्चों ने कलात्मक तरीके से अपनी कला का प्रयोग करके सुंदर आकृतियाँ बनाई और उनमें विभिन्न रंग भर कर उनको अत्यधिक आकर्षक बनाया।

इस अवसर पर स्कूल के वाईस चेयरपर्सन नीरजा मेयर जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे पाठ्यक्रम में आर्ट और क्राफ्ट का एक महत्तवपूर्ण स्थान है यह बच्चे के सम्पूर्ण विकास के लिए आवश्यक है। बच्चों की बनाई हुई आकर्षक कलाकृतियाँ का निर्णय करना बड़ा ही कठिन था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शेक्सपीयर सदन ने प्राप्त किया जिसके बच्चे चितज मेयर और चिनमय जैन थे। दूसरा स्थान डिकन्का और वड्कावर्थ सदन ने प्राप्त किया। 

इस अवसर पर स्कूल के वाईस चेयरपर्सन की तरफ से बच्चों को सर्टीफिकेट दिए गए और उनकी कला की प्रशंसा की गई और बच्चों को आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar