(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

डिप्स सूरानुस्सी में श्रम दिवस मनाया






क्लास चार कर्मचारियों ने खेले खेल

जालंधर (मोहित):- धैर्य, सहनशीलता तथा परिश्रम की मूरत है मजदूर, हर इमारत की उँचाईयों की नीव है मजदूर यह पंक्तियां डिप्स चेन के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसीपल ने श्रम दिवस के अवसर पर क्लास चार कर्मचारियों के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम दौरान कहे। श्रम दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी क्लास चार कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेलों तथा रंगारंग काय्रक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने म्यूकिाकल चेयर्स, 50 मीटर रेस, खो-खो आदि खेल कर इस दिन को मनाया। इस दौरान सभी मेल तथा फीमेल क्लास चार कर्मचारियों में अंताक्षरी करवाई गई, जिसमें नये तथा पुराने गीतों का दौर चला व सभी ने अपने मन के भावों को प्रकट किया। इस दौरान कर्मचारियों को पावर प्लाईंट प्रैकानटेशन दिखाई गई। जिसमें श्रम के महत्व को दर्शाते हुए इस दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बाल श्रम को रोकने के लिए सबको प्रेरित किया। शाट मूवी में दिखाया गया गया कि यदि हम 14 वर्ष से छोटे बच्चों से मकादूरी करवाते है तो उनकी मानसिकता पर किस प्रकार का प्रभव पड़ता है तथा वह बढ़ती उम्र में गल्त रास्ता इख्तियार कर सकते हैं। इसलिए हमें बाल श्रम को रोकना चाहिए। श्रम दिवस के अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल ने पांच आया को सबसे अच्छा काम करने पर बधाई दी तथा प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar