(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

सेंट सोल्जर छात्रों ने चेहरे पर सेव अर्थ लिख मनाया विशव पृथ्वी दिवस






जालंधर :- पर्यावरण की सुरक्षा और पर्यावरण में बढ़ती समस्या के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य  से सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन के  सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मान नगर और खाम्ब्रा छात्रों द्वारा विशव पृथ्वी दिवस मनाया गया जिसमें छात्रों द्वारा मनुष्य के लिए, पेड़ पौधों, जीव-जंतुओं आदि के लिए पृथ्वी को साफ़ रखने, संभाल करने, प्राकृतिक वस्तओं को बचाने का सन्देश दिया। इस अवसर पर छात्रों ने चेहरे पर पृथ्वी बना "सेव अर्थ" लिख और सिर पर "ग्रोमोरट्री", स्टॉप पोल्लुशन, हाथों में "क्लीन ग्रीन अर्थ", "ड्रेस अप दी अर्थ ग्रीन", "प्लांट मोरट्री" आदि संदेश पकड़ पृथ्वी की साफ़ सफाई, सुंदरता, वृक्षों की कटाई ना करने, वन जीवों की सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।छात्रों ने कहा कि हम सभी पृथ्वी पर निर्भर करते  हैं चाहे वह खाने की बात हो जा पानी की सभी जरूरतें किसी ना किसी तरह पृथ्वी पर निर्भर करती है इसी लिए हम सभी को इसकी मिलके संभाल करनी चाहिए।वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अच्छे नागरिक होने के नाते, हमारी ज़िम्मेदारी बनती है ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाए और  पर्यावरण की रक्षा लिए ठोस क़दम उठाने चाहिए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar