(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

इनोसैंट हार्ट्स कालेज ऑफ एजुकेशन में महिला सुरक्षा पर कार्यशाला






जालन्धर : इनोसैंट  हार्ट्स कालेज ऑफ एजुकेशन में गत दिवस स्टाफ के सदस्यों ने ‘कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जालन्धर के डिप्टी कमिश्नर श्री वरिन्दर शर्मा शामिल हुए। जिले के स्थानीय शिकायत कमेटी के सदस्य, कई समाज सेवक और शुभचिंतक, जिले के अधिकारी, विभिन्न बैंकों के कर्मचारी, व्यापार, शिक्षा और पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने इस कार्यशाला में हिस्सा लिया। तकनीकी सत्र में संविधान और महिलाओं की समानता के साथ संबंधित लेखों के बारे में चर्चा की गई। इसके बाद कार्यस्थल पर महिलाओं को  आने वाली चुनौतियों और महिलाओं के कानूनी अधिकारों जैसे गम्भीर मुद्दों पर पैनल चर्चा भी की गई। एन.एस.एस. अधिकारी तरणज्योति कौर और सहायक प्रोफैसर हरजाप कौर ने बातचीत के सत्र में हिस्सा लिया और ग्रामीण क्षेत्र में पुरुष-प्रभाव के हल खोजने के बारे में भी चर्चा की गई और महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रिंसीपल डा. अरजिन्दर सिंह ने स्टाफ सदस्यों को भारत सरकार व महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं के लिए बनाईं गईं योजनाओं के बारे में जागरूक करने और लड़कियों को उनकी सुरक्षा के लिए कानूनों को लागू करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar