(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

रोटरी क्लब द्वारा मार्च का महीना स्वास्थ्य को समर्पित किया गया






जालंधर (साहिल ):-गतदिवस रोटरी क्लब ऑफ़ जालंधर के प्रधान अशवनी सहगल की अध्यक्षता में रोटरी क्लब की द्विसप्ताहिक मीटिंग का आयोजन सरोवर पोर्टिको होटल में करवाया गया। रोटरी क्लब द्वारा मार्च का महीना स्वास्थ्य को समर्पित किया गया है।इस बार इस मीटिंग में मेहमान डॉक्टर संजीव गोयल जो कि शहर के जाने माने हड्डियों की बीमारियों के सर्जन है ।मीटिंग में रोटरी क्लब मेंबर के इलावा बहुत से मेहमान भी इस मीटिंग का लाभ उठाने के लिए उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन सुरिंदर सुखीजा ने डॉक्टर संजीव गोयल का तथा विषय का विस्तृत परिचय करवाया।

इस मीटिंग का विषय था अर्थिरिटिस अर्थात गंठिया जो कि बढ़ती उम्र की बहुत बड़ी परेशानी का सबब बन जाती है। डॉक्टर संजीव गोयल ने बड़े ही मुश्किल विषय को बड़े ही आसान शब्दो व पावर पॉइंट द्वारा गंठिया व जोडों का कमजोर पड़ जाना,घिस जाना या अनुवांशिक कारण से परिचित करवाया व उपचार के हर बिंदु को विस्तार से समझाया।गंठिया के लक्षण पता लगने पर मरीज को किस प्रकार की सहायता की आवश्यकता है।डॉक्टर संजीव गोयल ने स्पष्ट किया कि गंठिया प्राकृतिक है,रोका नही जा सकता,डिले किया जा सकता है,हो जाने पर इसका इलाज संभव नही परन्तु डॉक्टर की सलाह से तकलीफ को कम किया जा सकता है।घुटने व हिपजोइन्ट जब कमजोर पड़ जाएं तो इनको बदलवाया जा सकता है तथा जोड़ों की बीमारी में भी सामान्य जीवन जी सकते है। मीटिंग में डॉक्टर संजीव गोयल ने आये सभी श्रोताओं के प्रश्नों और शंकाओं का निराकरण किया सभी को विषय सम्बंधित लीफलेट भी बांटे गए।

सभी उपस्थितजन ने खड़े हो कर जोर दार तालियों से डॉक्टर संजीव गोयल का धन्यवाद किया। प्रधान अशवनी सहगल ने आये सभी मेहमानों व मुख्य वक्ता डॉक्टर संजीव गोयल का कोटि कोटि धन्यवाद किया। रोटरी क्लब जालंधर द्वारा डॉक्टर संजीव गोयल को स्मृतिचिन्ह से सम्मानित किया। इस मीटिंग में बृजेश सिंघल , किरण सिंघल,पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पवन गुप्ता , मोहन सिंह , कृष्ण अरोड़ा, क.सी गुप्ता, क्लब सेक्रेटरी बल कृष्ण मैनी, श्रीराम आनंद, स्वर्ण लता, मोहनलाल संदी, विशाल परुथी, अशोक अग्रवाल , प्रभपाल पन्नू, सतनाम सिंह वालिया तथा सुरिंदर सिंह सम्मिलित हुए ।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar