(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ | डिप्स चेन के जीबी स्कूल के विद्यार्थियों का रहा शानदार परिणाम |

जालन्धर जिले में गेहूँ की अच्छी खरीद के लिए जिला प्रशासन ने 39 में से 33 टैंडर खोले






जिला प्रशासन गेहूँ की अच्छी और निर्विघ्न खरीद के लिए वचन बद्ध

जालंधर (अजय छाबड़ा):- राज्य में गेहूँ की निर्विघ्न खऱीद को विश्वसनीय बनाने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता के अनुसार  जिला प्रशासन ने आज जालंधर की 79 मंडियों के लिए लेबर और ट्रांसपोर्ट के टैंडर खोले। खुराक और सिविल स्पलाई विभाग की तरफ से आज जालंधर के जिलाधीश श्री वरिन्दर कुमार शर्मा और जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह भुल्लर की हाजिरी में यह टैंडर जिला प्रशासकी काम्प्लेक्स में खोले गए।  

इस बारे में जानकारी देते जिलाधीश जालंधर और एस.एस.पी.(देहाती) ने बताया कि लेबर और ट्रांसपोर्ट के लिए जिला प्रशासन की तरफ से जालंधर को 39 कलस्स्टरों में बँटा गया है जिस में से 33 कलस्स्टरों के लिए आज टैंडर खोले गए हैं। उन्होने कहा कि लेबर के 18 कलस्स्टरों के लिए टैंडर खोले गए हैं जबकि ट्रांसपोर्ट के लिए कुल 21 कलस्स्टरों में से 15 कलस्स्टरों के टैंडर खोले गए हैं। उन्होने कहा कि आने वाले 48 घंटों में शाहकोट, लोहियाँ और गुरायांं के कलस्स्टरों के लिए भी टैंडर खोले जाएंगे। उन्होने ने कहा कि जिला प्रशासन गेहूँ के एक-एक दाने को उठाने के लिए वचनबद्ध है और गेहूँ की खरीद और ढुलाई पंजाब सरकार की निर्धारित नीति के अनुसार ही की जायेगी और इस में किसी भी प्रकार की कोई भी दख़ल-अन्दाज़ी को सहन नहीं की जायेगी। उन्होने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करता है तो उस खि़लाफ़ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।  उन्होने कहा कि जिला प्रशासन गेहूँ की खरीद के लिए सही ढंग के साथ पूरी तरह से तैयार है और जिले की मंडियों में आने वाली 5 लाख मीटरिक टन गेहूँ की खरीद के लिए मंडियों में उचित प्रबन्ध किये गए हैं। इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त जिला खुराक और स्पलाई कंट्रोलर टी.एस.चोपडा और जिला मंडी अधिकारी वरिन्दर खेडा भी उपस्थित थे। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar