(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

डी ए वी कॉलेज जालंधर में मची 'आइ टी फेस्ट 2018' की धूम






-मनोरंजन के साथ-साथ समाज में चल रही कुरीतियों पर स्टूडेंट्स ने :हमारा समाज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आरक्षण की वजह से विकृत है, हमें समाज में सुधार करने की जरूरत है, पर कोरियोग्राफी के द्वारा दिया गया संदेश

-के 9 फ़िल्म्ज़ ( मुंबई) के प्रधान निर्देशक और फ़िरंगी फ़िल्म के सहायक निर्देशक विश्वजीत ग्रोवर “विशिष्ट अतिथि” के रूप में शामिल हुए

-एक सर्वे के अनुसार भारत ख़ुशी भावना व्यक्त करने में विश्व में 122वे नंबर पर है, पर यहाँ आकर और बच्चों को खुश देखकर मुझे ऐसा महसूस हो रहा है, की ख़ुशी भावना व्यक्त करने में भारत निस्संदेह पहले नंबर है, मैं इस तरह के अतुलनीय और जबरदस्त प्रदर्शन पर गर्व कर रहा हूँ :- डॉ गुरविंदर सिंह

जालंधर (साहिल अरोड़ा):- डीएवी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आईटी फेस्ट का आयोजन किया गया। के 9 फ़िल्म्ज़ ( मुंबई) के प्रधान निर्देशक और फ़िरंगी फ़िल्म के सहायक निर्देशक विश्वजीत ग्रोवर “विशिष्ट अतिथि” के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल डॉ एस के अरोड़ा, कंप्यूटर साइन्स डिपार्टमेंट के मुखी डॉ निच्‍छय बहल,आइ टी फोरम की प्रेसिडेंट प्रो मोनिका चोपड़ा और फेस्ट के मुख्य अतिथि डॉ गुरविंदर  सिंह ( प्रोफ़ेसर, डिपार्टमेंट ऑफ़ कम्प्यूटर साइयन्स, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी) और विशिष्ट अतिथि, विश्वजीत ग्रोवर द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। जिसके उपरांत अथितियों  का स्वागत फूलो के गुलदस्ते भेंट कर के किया गया.जिसके बाद डी ए वी एंथम गाया गया। विभाग के मुखी डॉ निच्‍छय बहल ने डिपार्टमेंट के गतिविधियो के बारे जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाये दी।

आइ टी फोरम की प्रेसिडेंट प्रो मोनिका चोपड़ा ने बताया कि हर साल होने वाले इस फेस्ट को कंप्यूटर साइन्स के स्टूडेंट्स के लिये ख़ासतौर पर आयोजित किया जाता है, जिसके द्वारा स्टूडेंट्स की प्रतिभाओ का आंकलन उनकी बुद्धि,रचनात्मकता, कलात्मकता, सामान्य ज्ञान क्षमताओ पर किया जाता ह़ै। डॉ गुरविंदर सिंह ने इस मौके पर कहा " मुझे कॉलेज में आकर बहुत ख़ुशी हो रही है , तथा इन नौजवानो के बीच आकर मैं यंग और हर्षित महसूस कर रहा हूँ। ऐसे कर्यक्रम न सिर्फ हमें तरोताज़ा करते हैं ,बल्कि हमारे अंदर हमारे देश और कल्चर के प्रति प्यार उजागर करते हैं। ऐसे कार्यक्रम ,समाज की कुरीतियों को ख़त्म करने का संदेश भी देते हैं ताकि आने वाली जनरेशन इन कुरीतियों  का शिकार न हो। आगे डॉ गुरविंदर नें स्टूडेंट्स को हमेशा खुश रहने के लिए प्रोहत्साहित भी किया और कहा आप सब के मुस्काने देखकर मेरी रूह झूम उठी तथा मेरी राय है की आप हमेशा अपनी यह मुस्कान बनाये रखे और हर हालात में मुस्कुराना सीखे ."

इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत अनमोल द्वारा गाये मैशप से हुई जिसके साथ पूरी ऑडिटोरियम मद्होश हो उठा। हरमीत सिंह द्वारा गाये बॉलीवुड गीत, राहुल का सूफ़ी गीत, आभा गिल का मैशप भी बेहद पसंद किया गया। पिया द्वारा गाए पुराने हिंदी गीत पर भी स्टूडेंट्स मधहोश हो गए। अनूप, स्नेहा और जतिंदर कुमार के गाए बॉलीवुड सोंगज पर भी ख़ूब तालियाँ बजी। जतिंदर द्वारा हिंदी रीमिक्स पर हिप हॉप डाँस पर सब मधहोश हो गए। खचाखच भरे ऑडिटोरियम के बीच अलग अलग श्रेणिओ में प्रतियोगिताये कराई गई, राघव और दीपिका ठाकुर द्वारा डाले सोलो भांगडे पर सभी नाच उठे, साहिल द्वारा सूफ़ी गीतों पर डान्स पर सभी झूमने लगे। इसके बाद वक़्त था क्लासिकल डाँस का निकीता और ख़ुशप्रीत कौर के सोलो पर्रफ़ोर्मन्स डाँस पर सबके पैर थिरक उठे।

शेफाली एंड ग्रूप द्वारा किए डांडिया डाँस ने सबका मनोरंजन किया गया। जिसके उपरांत पंजाबी मुटीयारा पल्लवी एंड ग्रूप द्वारा अपनी ग्रूप डान्स से सभी में उत्साह की लहर जगा दी।जिसके बाद पल्लवी एंड ग्रूप ने गिद्दे का जलवा बिखेरा। "समझदार लोग " थीम पर सुमित एंड ग्रूप द्वारा पेश की गई कोरियोग्राफ़ी पर सभी भावुक हो गए। कोरियोग्राफ़ी मेंटल हॉस्पिटल के पेशंट्स पर आधारित थी जिसमें बताया गया कि हमारा समाज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आरक्षण की वजह से विकृत है, हमें समाज में सुधार करने की जरूरत है। गीतिका एंड ग्रूप द्वारा ग्रुप भंगडा पर सारा ऑडिटोरियम नाच उठा। फेस्ट में अलग ही जान आ गई जब प्रियंका एंड ग्रुप नें अपनी उत्कृष्ट तरीके से अपना नृत्य पेश किया। इसके बाद कोरियोग्राफी " फ़्रेंड्शिप अपॉन गर्ल्फ़्रेंड,को दर्शाया गाया इस का अनुभव कर ऑडिटोरियम में बैठे सभी हंस हंस के लोटपोट हो गये। अंत में शीतल एंड ग्रूप ने भंगडा पेश किया, स्टेज पर की इस परफॉरमेंस को सभी नें सबसे अधिक पसंद किया। ऑडिटोरियम में बैठे सभी अपनी अपनी कुर्सियों पर खड़े होकर नाचनें लगे, पूरा ऑडिटोरियम भंगडे की बोलियों पर और ढ़ोल की थाप पर अलग ही नज़र आ रहा था।

प्रिन्सिपल डॉ एस के अरोड़ा, वाईस प्रिंसिपल प्रो वी के सरीन और वाइस प्रिन्सिपल प्रो टी डी सेनी नें  डॉ गुरविंदर सिंह और विश्वजीत ग्रोवर  को कॉलेज का स्मृतिचिन्ह भेंट किया और कॉलेज आने पर उनका स्वागत और धन्यवाद दिया। अंत में आये सभी मेहमानों का और प्रतिभागियों का आइ टी फोरम की प्रेसिडेंट प्रो मोनिका चोपड़ा ने धन्यवाद किया।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar