(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एनआईटी जालंधर ने विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | डिप्स स्कूल बेगोवाल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन | इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन |

डिप्स गिल्जीयां में आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि करवाई






जालंधर (मोहित): डिप्स गिल्जीयां में स्कूल के प्रथम दिन प्री-विंग के विद्यार्थियों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। गतिविधि दौरान विद्यार्थियों ने अध्यापकों के सहयोग से पेपर व रंगों के माध्यम से विभिन्न आकार जैसे कछुआ, बिल्ली, मछली, चश्में , सूर्य, चांद,क्राउन , भालू, ऊंठ, घोड़ा, गाय, पेड़ आदि बनाएं। विद्यार्थियों ने पेपर के प्रयोग से अध्यापकों द्वारा खींची रेखाओं को रंग बिरंगो रंगों से सजा कर उन्हें आकर्षक रूप प्रदान किया। यह गतिविधि विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति सजग करने के उदेश्य को मुख्य रखते हुए की गई। यह गतिविधि प्रिंसीपल रेखा नेयर के नेतृत्व में आयोजित की । इस दौरान स्कूल की प्रिंसीपल ने सभी विद्यार्थियों को गतिविधि में भाग लेने पर प्रोस्ताहित किया तथा सबसे सुंदर आकार बनाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के स्कूल के प्रति रूझान को बनाए रखने के उदेश्य को मुख्य रखते हुए इस गतिविधि को करवाया गाया। इस दौरान प्री-विंग का सारा स्टाफ भी उपस्थित था।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar