(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

संस्कृति केएमवी स्कूल ने जेईई (मुख्य) 2024 में अभूतपूर्व सफलता हासिल की | डीएवी कॉलेज जालंधर के ईको क्लब ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम ईएमसीओ का आयोजन किया | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विदाई समारोह शुभशीष 2024 का आयोजन किया गया | एच ऍम वी के सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फंडामेंटल ऑफ न्यू रिसर्च मेथड्स पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन |

इनोसैंट हार्ट्स के विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक दौरा






जालंधर (अजय छाबड़ा):- इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के बी.एस.सी. (कृषि) के विद्यार्थियों के लिए गत दिवस औद्योगिक दौरा करवाया गया। विद्यार्थियों को इस दौरे के लिए करनाल (हरियाणा) के राष्ट्रीय डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (एन.डी.आर.आई.) में ले जाया गया। इस दौरे में बी.एस.सी. (कृषि) के करीब 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरे के दौरान सहायक प्रोफैसर राजकुमार विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए उनके साथ गए। एन.डी.आर.आई. के प्रबंधक डा. ओमप्रकाश ने बच्चों को विभिन्न नस्लों की गायों और भैंसों के बारे जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को दूध बनाने वाले यूनिट भी दिखाए और विभिन्न किस्मों के गेहूं और गन्ने के बारे भी जानकारी दी। कृषि के दौरान प्रयोग की जाने वाली नई तकनीक के बारे भी उन्होंने जानकारी दी। बच्चों ने बहुत ध्यान से सारी जानकारी हासिल की और दौरे के अंत में इस जानकारी भरपूर दौरे को बहुत लाभप्रद बताया। प्रो. राजकुमार और विद्यार्थियों ने एन.डी.आर.आई. के प्रबंधक डा. ओमप्रकाश और प्रबंधन का धन्यवाद भी किया।

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar