(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

डिप्स सूरानुस्सी प्री-विंग में क्रिएटिव पैब्बल गतिविधि आयोजित






जालंधर (मोहित): महका पत्थर नहीं हैं ,ये हमारे दिल की आवाज़ है । रूप बदला है हमने इनका हमें खुद पर नाज है।। इन पंक्तियों के साथ नन्हें मुन्नों को प्रोत्साहित करते हुए डिप्स सूरानुस्सी प्री-विंग में क्रिएटिव पैब्बल गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसीपल मुक्ता बहल ने की। प्री.विंग के विद्यार्थियों ने छोटे तथा मध्यम आकार के पत्थरों पर अध्यापकों की सहायता से रंग कर उन्हें विभिन्न प्रकार से सजाया। इस गतिविधि में टाइनी-टाट्स ने अलग-अलग रंगों का प्रयोग करते हुए पत्थरों पर फनी फेसिज, टर्टल, मॉन्सट्रज, मिनियन्स, काऊँटिंग, कार, कीवी, पेपर वेट, आदि की आकृति देते हुए मोतियों , स्पार्कल, तथा नगों आदि से सजा कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस गतिविधि को करवाने का मुख्य उदेश्य यही था कि बच्चों में क्रिएटिविटि लाते हुए उनकी सृजन क्षमताओ को उभारा जा सके। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल ने सभी विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की तथा कहा कि इस प्रकार की गतिविधिया विद्यार्थियों की सोच तथा उनके मन के रंगों को एक नया आकार प्रदान करती है जो भविष्य में उनके लिए सहायक सिद्ध होती हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar