(Date : 18/April/2424)

(Date : 18/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

के.एम.वी. में ब्रेन स्ट्राम-2018 इंटर-कालेज प्रतियोगिता आयोजित






जांलधर (अजय छाबड़ा):- भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, (ऑटोनोमस कॉलेज), जालंधर के पोस्ट ग्रैज्यूएट डिपार्टमैंट आफ कामर्स एंड बिजनस एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा ब्रेन स्ट्राम-2018 इंटर-कालेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उदघाटन करते हुए कालेज प्राचार्या प्रोफैसर अतिमा शर्मा द्विवेदी ने आए हुए प्रतिभागियों का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता पूर्ण वैश्विक दुनिया का मुकाबला करने के लिए संपूर्ण विकास की आवश्यकता होती है। ऐसे में इस प्रकार की इंटर कालेज प्रतियोगिताएं एक दूसरे के साथ प्रतियोगिताएं करने और ज्ञान आदान-प्रदान करने का एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाती है जिससे मार्किट में जाब प्राप्त करने के लिए स्वमूल्यांकन का मौका मिलता है।

इस प्रतियोगिता में सात इंवेंट्स कोरियोग्राफी, एड मैड शोर, ग्रुप डिस्कशन, ई-डैकलामेशन, पोस्टर मेकिंग, लोगोली (रंगोली आफ लोगो) और कोलाज मेकिंग में 10 टीमों ने भाग लिया। कोरियोग्राफी में के.एम.वी. जालंधर ने पहला, एच.एम.वी. जालंधर ने दूसरा और डी.ए.वी. यूनीवर्सिटी ने तीसरा, एड मैड शो में ट्रिन्टी कालेज जालंधर ने पहला, के.एम.वी. कालेज ने दूसरा, एच.एम.वी. कालेज ने तीसरा, ग्रुप डिस्कशन में बेस्ट स्पीकर का पहला पुरस्कार गरिमा (बी.वॉक. रिटेल मैनेजमैंट समैस्टर दूसरा), के.एम.वी. जालंधर और दूसरा पुरस्कार हनीशा कालरा (बी.काम. समैस्टर छठा) एच.एम.वी. जालंधर, लोगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान सुखलीन और सिमरन (बी.काम. समैस्टर चौथा) के.एम.वी. जालंधर, दूसरा स्थान सुधा व तान्या (एल आर डी.एव.वी. जगराओं) और तीसरा स्थान तान्या व आरती (एच.एम.वी.) जालंधर, पोस्टर मेकिंग में एकनूर (बी.काम. समैस्टर छठा) के.एम.वी. जालंधर ने पहला, कृतिका (पी.सी.एम. एस डी कालेज जालंधर) ने दूसरा, और ऋशभ जिंदल (एल.आर.डी.ए.वी. जगराओं ने तीसरा, कोलाज मेकिंग में मानसी (एच.एम.वी. जालंधर) ने पहला, मुस्कान (डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी जालंधर), ने दूसरा, शिवानी (के.एम.वी. जालंधर) ने तीसरा और ई-डैकलामेशन प्रतियोगिता में गुलफाम विरदी (एम.काम. समैस्टर दूसरा) एच.एम.वी. जालंधर ने पहला, श्रेया शर्मा (बी.काम. समैस्टर दूसरा) डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी जालंधर ने दूसरा व इंद्रप्रीत कौर (एम.बी.ई. आई.टी. समैस्टर दूसरा) पी सी एम एस डी कालेज जालंधर ने तीसरा पुरस्कार जीता। इस प्रतियोगिता में ओवरआल ट्राफी एच.एम.वी. जालंधर ने जीती। इस अवसर पर डिपार्टमैंट की अध्यक्ष डा. नीरज मैनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आए हुए प्रतिभागियों का धन्यवाद किय।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar