(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

जिलाधीश की तरफ से आधिकारियों को फील्ड में अधिक से अधिक समय गुज़ारने की हिदायत






अच्छे प्रशासन के लिए आम लोगों के साथ सीधा संबंध कायम करने की वकालत

जालन्धर (अजय छाबड़ा):-जिलाधीश जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन के आधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने अधिकार क्षेत्र में गुणवता से भरपूर प्रशासन उपलब्ध करवाने के लिए फील्ड में अधिक से अधिक समय गुज़ारने की निर्देश दिये। आज यहाँ जिला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में विभागी कार्याकारी की समीक्षा करते हुए जिलाधीश ने कहा कि वर्तमान समय में जमीनी स्तर पर लोगों को साफ सुथरा और पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध करवाना सब से बडी जरूरत है। उन्होने कहा कि क्षेत्र में अधिक से अधिक समय गुज़ार कर जहाँ आम लोगों की समस्याओं के बारे में नजदीक से जानकारी मिलती है वहीं प्रशासकी कार्यों की तरुट्टियों के बारे में भी पता लगता है। जिलाधीश ने कहा कि आम लोगों को रोज़मर्रा की सेवाएं निर्विघ्न और समय बद्ध तरीको से उपलब्ध करवाने के लिए यह ज्ररूरी है कि उच्च अधिकारी आम लोगों के साथ सीधा संबंध भी रखने।

उन्होने कहा कि अलग-अलग मुदों पर आम लोगों के विचारों को अहमीयत दी जाये और नीति निर्माण में भी उन के विचारों को उपयुक्त जगह मिलनी चाहिए। इस अवसर पर अन्यो इलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जसबीर सिंह, एस.डी.एम.परमवीर सिंह, वरिन्दरपाल सिंह बाजवा, नवनीत कौर बल्ल, जिला माल अधिकारी पी.एस.सहोता, सहायक कमिशनर डा.बलजिन्दर सिंह ढिल्लों और दीपक भाटिया, कार्यकारी मैजिस्ट्रेट डा.जय इन्द्र सिंह और अन्य उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar