(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

के.एम.वी. साई-ब्रेशन -2018 इंटर कालेज प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर (अजय छाबड़ा):-भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, (ऑटोनोमस कॉलेज), जालंधर में साईब्रेशन 2018 (सैलीब्रेशन आफ साईंस एंड इन्नोवेशन) इंटर कालेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डी.बी.टी. स्टार कालेज स्कीम के अंतर्गत डिपार्टमैंट आफ बायोटैक्नोलोजी, भारत सरकार के सौजन्य से के.एम.वी. के विज्ञान संकाय (साईंस फैकल्टी) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जालंधर तथा पंजाब के विभिन्न शहरों से महाविद्यालयों से आई हुई टीमों ने प्रतिभागिता की।

साईब्रेशन-2018 कार्यक्रम के उदघाटन समारोह में विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए। विद्यालय की साईंस फैकल्टी से श्रीमति मंजू साहनी (वरिष्ठ प्राध्यापिका कैमिस्ट्री विभाग) ने प्राचार्या जी का फूलों से अभिनंदन किया। माननीय मुख्यातिथि महोदया ने विभिन्न कालेजों से आई प्रतिभागी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा में होने वाली पढ़ाई के अतिरिक्त ऐसी रचनात्मक गतिविधियों से प्रतिभागिता से विद्यार्थियों में छिपी विशिष्ट प्रतिभा को उजागर होने का अवसर मिलता है और एक नए वातावरण में अन्य प्रतियोगियों के साथ भाग लेते हुए जहां एक ओर उनका आत्मविश्वास बढ़ता है वहीं उन्हें एक दूसरे से भी बहुत कुछ सीखने और ग्रहण करने का सुअवसर मिलता है।

उन्होंने मानव समाज के विकास और कल्याण में विज्ञान के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग की जिम्मेदारी है कि वे विकास की इस गति को आगे बढ़ाएं और साथ ही साथ अपने वैज्ञानिक एवं तार्किक दृष्टिकोण से समाज की रूढिय़ों, अंधविश्वासों, कुप्रथाओं के उन्मूलन के लिए भी अपनी नैतिक भूमिका को समझे। प्राचार्या जी ने सभी प्रतियोगिी विद्यार्थियों को शुभाषीश एवं सफलता हेतु शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि साई ब्रेशन विद्यालय की साइंस फैकल्टी के सम्मिलित प्रयास से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला ऐसा कार्यक्रम है जो मूलत साईंस एंड टैक्नालिजी फार सस्टेलेबल डिवैल्पमैंट थीम पर आधारित है। इस इंटर कालेज प्रतियोगिता के अंतर्गत साईंस आन स्टेज (कोरियोग्राफी) साई क्रिएटिवटी (पोस्टर मेेकिंग प्रतियोगिता), भूमिका (फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता), साईं फ्लोरा (प्लांट वैरायिटी शो) साईं फूड फैस्ट (कुकिंग विदाऊट फ्यूल) प्रतियोगिताएं करवाई गई जिनमें पंजाब के विभिन्न महाविद्यालयों से आई टीमों ने उपयुक्त साईंस संबंधी विषयों में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में कोरियोग्राफी में खालसा कालेज फार वूमैन सिविल लाईन लुधियाना की टीम को प्रथम पुरस्कार और कन्या महाविद्यालय की टीम को दूसरा पुरस्कार, पोस्टर मेकिंग में साक्षी और प्रभप्रीत (डी.ए.वी. कालेज जालंधर) को प्रथम पुरस्कार, अंशू (के.एम.वी. कालेज जालंधर) को दूसरा, गुरजोत और अनमोल (लायलपुर खालसा कालेज जालंधर) को तीसरा आसिफ और सुनीता (सैंट सोल्जर कालेज जालंधर) को सांत्वना पुरस्कार, फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में श्रुति (खालसा कालेज फार वूमैन लुधियाना) को प्रथम, रुपिंदर (दोआबा कालेज जालंधर) को दूसरा, वैशाली (के.एम.वी. जालंधर) को तीसरा पुरस्कार, प्लांट वैराइटी शो प्रतियोगिता में आंचल (खालसा कालेज लुधियाना) को प्रथम, मुस्कान (डी.ए.वी. कालेज जालंधर) को दूसरा और पाहुल (के.एम.वी. कालेज जालंधर) को तीसरा पुरस्कार, और साईं फूड फैस्ट में हरलीन और जसलीन (के.एम.वी कालेज जालंधर) को प्रथम, मोनिका और रेणु (सैंट सोल्जर कालेज जालंधर) को दूसरा, सिनजोत और सोनाली (बेबे नानकी कालेज कपूरथला) को तीसरा और सिंपी व मनदीप (खालसा कालेज लुधियाना) को सांत्वना पुरस्कार मिला। ओवरआल ट्राफी खालसा कालेज फार विमैन, लुधियाना ने प्राप्त की जबकि फस्ट रनरर्स अप ट्राफी कन्या महाविद्यालय ने जीती।

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar