(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | डिप्स स्कूल बेगोवाल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन | इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई |

के.एम.वी. में विश्व जल दिवस मनाया गया






 

जालंधर (अजय छाबड़ा):-भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, (ऑटोनोमस कॉलेज), जालंधर में डिपार्टमैंट आफ स्टूडैंट वैल्फेअर एवं डिपार्टमैंट आफ सोशल साइंस द्वारा संयुक्त रुप से विश्व जल दिवस मनाया गया। इस वर्ष इस दिवस की नेयर फार वाटर थीम रखी गई है जिसका उदेश्शय 21 वीं सदी में पानी का अत्याधिक दोहन होने से पैदा होती समस्याओं के बारे में जागरुक करना है। इसी के तहत इस थीम पर एक्सटेम्पोर और चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें काशिमा (बीएससी मैडीकल समैस्टर-छठे), दीपांशु (बीए जेएमसी समैस्टर दूसरा), परमवीर कौर, मुस्कान (बी काम समैस्टर दूसरा) और अर्शदीप (बी.ए. समैस्टर दूसरे) को शानदार प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कालेज प्राचार्या प्रोफैसर अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि पूरे विश्व में पानी के सही रख-रखाव न होने के कारण जीने योग्य पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है जिस कारण हेल्थ और जीवन-स्तर की समस्याएं बढ़ती जा रही है। इसलिए जरुरी है कि युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर वर्षा के माध्यम से जलस्तर बढ़ाया जाए और पानी को बचाने के विभिन्न तरीकों पर काम किया जाए। इस अवसर पर डीन स्टूडैंट वैल्फेअर डा. मधुमीत और डीन लाइफ साइसिंस साधना टंडन भी मौजूद थे।

 

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar