(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

डीएवी कॉलेज जालंधर द्वारा राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन






जालंधर: डीएवी कॉलेज के केमिस्ट्री एवम फिजिक्स विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। यह कांफ्रेंस सीएसआईआर द्वारा स्पोंसर किया गई। इस कांफ्रेंस का थीम “मटेरियल साइंस: ऍप्लिकेशन्स इन एनर्जी एंड एनवायरनमेंट” था। सेमिनार में मुख्य मेहमान के रूप में डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के वाईस चांसलर डा. आर. के. महाजन शामिल हुए। इसके साथ आईआईटी, दिल्ली से डा. ऐ. के. गांगुली, एनआईटी जालंधर से डा. बी.एस. कैथ, जीएनडीयू, अमृतसर से डा. सुबोध कुमार, एनआईटी, हमीरपुर से डा. रवि कुमार एवम जीएनडीयू, अमृतसर से डा. अतुल खन्ना भी शामिल हुए। प्रिंसिपल डा. एस. के. अरोड़ा, वाईस प्रिंसिपल प्रो. वी. के. सरीन एवम प्रो. टी. डी. सैनी, डा. हेमन्त कुमार, डा. शरनजीत, डा. राजीव कुमार शर्मा एवम डा. नवजीत शर्मा ने स्मृतिचिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट करके आये हुए भावी मेहमानों का स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित करके सेमिनार की शुरुआत की गई।

वाईस प्रिंसिपल प्रो. वी.के. सरीन ने इस कांफ्रेंस में आए हुए सभी डेलीगेट्स एवम महानुभावों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भौतिक विज्ञान अंतःविषय क्षेत्र है, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए उपयोग किए जाने वाले सामग्रियों के विकास के अपने संयुक्त प्रयासों के लिए सभी वैज्ञानिक अनुसंधानों से जुड़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुसंधान करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य मेहमान डीएवी यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डा. आर. के. महाजन ने कहा कि ऐसी कांफ्रेंसों का आयोजन करना बहुत जरूरी है। शिक्षा एवम रिसर्च के क्षेत्र में उन्नति करने के लिए इनका आयोजन अति आवश्यक है। जब तक हम रिसर्च के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ते हमारी शिक्षा का स्तर भी उच्च नहीं हो सकता। रिसर्च से ही हम नई नई चीजों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। एवम ऐसी कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न रिसर्च स्कॉलर्स से मिलने एवम उनके विचार जानने का मौका मिलता है। जो कि उनके मानसिक विकास एवम ज्ञान में वृद्धि में अति लाभदायक है

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली से डा. अशोक गुगलानी इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस के मुख्य वक्ता के रूप में सम्मलित हुए। उन्होंने "डिज़ाइन ऑफ नैनोस्ट्रक्चर्स एंड डिवाइसिस फ़ॉर एनर्जी एंड एनवायर्नमेंटल ऍप्लिकेशन्स" पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने पानी के बंटवारे, फोटोकैलेलिसीस और फोटोवोल्टिक्स में अनुप्रयोगों के लिए नैनोस्ट्रक्चर पर चर्चा की। उन्होंने प्रकाश-उत्सर्जन डायोड के लिए अर्धचालक सामग्री के संश्लेषण पर चर्चा की जो कि प्रकाश-प्रकाश फोटोकेटलाइलेस के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

सेमिनार के दौरान 2 टेक्निकल सेशन रखे गए।पहले टेकनिकल सेशन की अध्यक्षता डा. बी. एस. कैथ द्वारा की गई। इस टेक्निकल सेशन में जीएनडीयू अमृतसर के डा. सुबोध कुमार ने "फलुओरेसेंस बेस्ड डिटेक्शन ऑफ मेडिकली एंड एनवायर्नमेंटली रिलेवेंट स्पीशीज अंडर नियरली साइकोलॉजिकल कंडीशन्स" पर अपने विचार व्यक्त किए। इसी के साथ एनआईटी हमीरपुर के डा. रवि कुमार ने "इफ़ेक्ट ऑफ सब्स्टीट्यूशन इंड्यूसड डिसऑर्डर एंड स्पिन स्टेट ऑन दी प्रॉपर्टीज ऑफ स्ट्रोंगली कॉरेलटेड रेयर-अर्थ कोबेलिटीज़" पर अपने विचार व्यक्त किए।

दूसरे टेक्निकल सेशन की अध्यक्षता डा. रवि कुमार ने की। इस सेशन में डा. बी. एस. कैथ ने "पॉलीमर्स आर इम्पोर्टेन्ट मैटेरियल्स?" एवम डा. अतुल खन्ना ने "स्ट्रक्चरल स्टडीज ऑफ टेल्लुराइट ग्लास एन्टी ग्लास एंड क्रिस्टलाइन फेसेस" पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।

सेमिनार के दौरान ब्रेक में रिसर्च स्कॉलर्स द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में डा. जगरूप सिंह, अध्यक्ष डिपार्टमेंट ऑफ़ पोलिटिकल साइंस, जीएनडीयू अमृतसर ने शिरकत की. इसके साथ ही डा. कुलदीप सिंह ने भी अपने विचार पेश किए. इसके उपरांत पेपर प्रेजेंट करने वाले सभी डेलीगेट्स को सर्टिफिकेट बांटे गए। प्रो. आकांक्षा मेहता, प्रो. सरबजीत सिंह एवम प्रो. अमित कुमार को सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रेसेंटर के रूप में सम्मानित किया गया।

वाईस प्रिंसिपल एवम फिजिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. टी.डी. सैनी ने इस कॉन्फ्रेंस में शिरकत करने वाले सभी महानुभावों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कांफ्रेंस के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी केमिस्ट्री विभाग के डा. राजीव कुमार शर्मा एवम फिजिक्स विभाग की डा. नवजीत शर्मा को इस सेमिनार के आयोजन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इसके इलावा उन्होंने सीएसआईआर, नई दिल्ली को इस कांफ्रेंस के लिए वित्तीय सहायता देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

मंच का संचालन डा. हेमंत कुमार एवं डा शरनजीत द्वारा किया गया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar