(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

के.एम.वी. में टैक एम्पावरमैंट आफ वूमैन लीडर्स पर कार्यशाला संपन्न






जालंधर: भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, (ऑटोनोमस कॉलेज), जालंधर की ओर से टैक एम्पावरमैंट आफ वूमैन विषय पर लगाई गई कार्यशाला आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि इस कार्यशाला का आयोजन पुलिस कमिश्नरेट, जालंधर तथा के.एम.वी. के वूमैन स्टडीका सैंटर के संयुक्त प्रयास के तहत किया गया और कार्यशाला का संचालन के.एम.वी. परिसर ने विद्यालय के पी.जी. डिपार्टमैंट आफ कंप्यूटर साईंस एंड एप्लीकेशन्स विभाग के निर्देशन और सहयोग से हुआ जिसमें पुलिस विभाग की महिला कर्मचारियों को कंप्यूटर एवं तकनीक के इस्तेमाल की आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के समापन समारोह में श्री पवन कुमार सिन्हा (आई.पी.एस.)पुलिस कमिश्नर जालंधर बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए। इनके साथ ही श्री गुरमीत सिंह, (पी.पी.एस.) डी सी पी तथा श्री गौतम सिंह, ए डी सी पी विशेष अतिथि के रुप में सहभागी हुए। ज्योति प्रज्जवलन के बाद अतिथियों के पुष्पित अभिनंदन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय प्राचार्या माननीय प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने अपने स्वागत संबोधन में महिला सशक्तिकरण को सर्मपित तीन शताब्दियों की प्रत्यक्षदर्शी संस्था के .एम.वी. के स्वर्णिम इतिहास तथा संस्था के भावी उच्च लक्ष्यों का परिचय देते हुए कहा कि महिलाओं को सदा समय और वैश्विक समाज के परिवर्तन के अनुरूप सक्षम एवं सुशिक्षित करने के लिए प्रयासशील रही संस्था के.एम.वी. में इस कार्यशाला का आयोजन संस्था के उदेश्शय के अनुरुप भी है और उसके लिए गर्व का विषय भी। उन्होंने कार्यशाला में प्रतिभागी महिला कर्मचारियों को कार्यशाला की संपन्नता पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि इस कार्यशाला में प्राप्त बेसिक कंप्यूटर एम.एस. वल्र्ड, ई मेल बनाना, तथा सोशल वेबसाईट से संबंधित जानकारी से वे अपनी कार्यशैली को बेहतर बना सकती है। प्राचार्या जी ने पुलिस बलों के महिला कर्मचारियों को अपग्रेड करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट द्वारा किए गए इस प्रयास को एक सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 180 महिला पुलिस कार्पस को माननीय मुख्यातिथि महोदय तथा प्राचार्या जी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने मंच पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस कार्यशाला के सभी रिसोर्स पर्सन को भी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के पी.जी. डिपार्टमैंट आफ कंप्यूटर साईंस एंड एप्लीकेशनन्स की अध्यक्षा श्रीमती सुमन खुराना ने कार्यशाला की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। समापन समारोह के मुख्यातिथि श्री पवन कुमार सिन्हा ने समूह उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास तथा महिला सशक्तीकरण में अपने ऐतिहासिक योगदान से उंचा मुकाम हासिल करने वाली संस्था के.एम.वी. के द्वारा इस कार्यशाला के लिए दिए गए सहयोग के लिए आभारी हैं। उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यशाला की प्रतिभागी महिला कार्पस को मुबारकबाद देते हुए कहा कि ज्ञान, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए महिलाएं समाज तथा अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में समानता और सम्मान दोनों ही हासिल कर सकती है। उन्होंने पुलिस बलों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकी जानकारी और ज्ञान से स्वयं को अपडेट करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे वे अपने कार्यशैली को और अधिक बेहतर बना सकेंगी और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कार्यक्रम के अंत में श्री आलोक सोंधी, जनरल सैकेटरी, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी ने कार्यक्रम के गणमान्य अतिथियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा कि किसी भी कार्य में सफलता की शुरुआत पहले कदम से होती है और आज महिला पुलिस बलों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से लैस करने की जो शुरुआत हुई है। वह निश्चित ही इस प्रकार भविष्य में भी नई मंजिलों की ओर बढ़ेगा। उन्होंने अपने व्यावसायिक तथा सामाजिक दायित्वों को साथ-साथ इस कार्यशाला में सहभागिता करने वाली सभी महिला पुलिस कार्पस को मुबारकबाद दी और उनकी कर्मठता की सराहना की। श्री आलोक सोंधी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्या के.एम.वी. के सुयोग्य नेतृत्व में कार्य करने वाले आयोजक मंडल के सभी सदस्यों श्रीमती सीमा जैन, डा. मधुमीत, श्रीमति अमनप्रीत तथा श्रीमती सुमन खुराना को मुबारकबाद दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar