(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

के.एम.वी. की छात्राएं एक बार फिर से छाई






प्रदीप कौर को मिला 51000 रुपए की नगद राशि का ईनाम

जालन्धर (अजय छाबड़ा):-भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, (ऑटोनोमस कॉलेज), जालंधर की छात्राओं ने राहों, लुधियाना में आयोजित हुई धी पंजाब दी प्रतियोगिता में विभिन्न टाइटल जीतकर कालेज का मान बढ़ाया। कालेज की सात छात्राओं ने प्रतियोगिया में भाग लिया जिनमें से 4 छात्राओं ने पहला राऊंड पार किया और आगे इनमें से 3 छात्राओं ने फाइनल में जगह बनाई। कालेज की छात्रा प्रदीप कौर (बी.ए. छठा समैस्टर) ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर धी पंजाब दी का टाइटल जीता जिसमें उसे 51000 रुपए नकद राशि, फुलकारी और सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नवरुप कौर (बी.काम दूसरा समैस्टर) की छात्रा ने सोणा मुखड़ा और अमनदीप कौर (बी.ए. चौथे समैस्टर) की छात्रा सोणा पहरावा का टाइटल जीता। कालेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विजेता छात्राओं को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसी सफलता के पीछे छात्राओं का कठिन परिश्रम और उनके सुयोग्य प्राध्यापकों का मार्गदर्शन सदा काम करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि के.एम.वी. हमेंशा अपनी छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास तथा उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाने में निरंतर प्रयत्नशील रहता है जिसके फलस्रुप के.एम.वी. की छात्राएं ऐसी प्रतियोगिताओं में न केवल भाग लेती हैं बल्कि विजेताओं में अपना नाम भी अंकित करवा कर विद्यालय को गौरवान्वित करती है।

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar